फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले के दौरान आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
During the convoy attempted self-immolation - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के काफिला निकलने के दौरान एक सफाई कर्मचारी ने करीब 18 माह से वेतन नहीं मिलने से खफा होकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश की। होमगार्ड ने सफाई कर्मचारी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह का काफिला दोपहर करीब तीन बजे कलक्ट्रेट से सहकारी बैंक जाने के लिए निकला। काफिला गुजरने के दौरान ही कलक्ट्रेट के पास स्थित एसपी कार्यालय के दूसरे गेट से थाना हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव भवानीपुर गंगरैन निवासी ओमवीर सिंह वहां पहुंचा। उसने अपने शरीर के ऊपर बोतल से केरोसिन छिड़कना शुरू कर दिया। समय रहते वहां पर तैनात होमगार्ड आसिम हुसैन ने ओमवीर को पकड़ लिया और बोतल छीनकर फेंक दी। पुलिस ने ओमवीर को हिरासत में ले लिया। ओमवीर ने 18 महीने से वेतन नहीं मिलने से खफा होकर यह कदम उठाने को विवश हुआ। इससे पहले भी उसने आत्महत्या करने की चेतावनी लिखा पत्र घर में छोड़ा था। उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले दो दिन तक कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया था। हालांकि ओमवीर आया नहीं था। अब भी ओमवीर ने इस         वजह से ही आत्मदाह करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें