फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सीआईए थाने में मिला एएसआई का शव

Tue, 29 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सीआईए थाने में मिला एएसआई का शव - फोटो : bureau
विज्ञापन
सीआईए थाने में तैनात एएसआई अमरदीप सैनी का सोमवार को थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है। एएसआई रात को थाने की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खाना बनाने वाले लांगरी के साथ सोया था। सुबह बेड के साथ फर्श पर उसका नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया, जबकि कपड़े बेड पर पड़े मिले। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय एएसआई अमरदीप सैनी रविवार की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने सहकर्मियों को फोन पर भारत आस्ट्रेलिया मैच के बाद भारत की जीत की बधाई देने के बाद अपने कमरे में सोया था। उसने अगले दिन चाय की पार्टी देने की बात भी कही थी। अमरदीप के साथ उसी कमरे में एक अन्य चारपाई एक रसोइया रामसिंह सैनी भी सोया हुआ था। सुबह रामसिंह का काफी देर तक अमरदीप के बारे में पता ही नहीं चला। एक पुलिस कर्मी ने जब रामसिंह से अमरदीप के बारे में पूछा तो चूंकि अमरदीप बेड पर नहीं था लिहाजा उसने कहा कि हो सकता है कि वह सैर के लिए गया हो।

इसके कुछ देर बाद जब रामसिंह कमरे की सफाई करने लगा तो उसने बेड व दीवार के बीच में अमरदीप का शव देखा। इसके तुरंत बाद उसने अन्य पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अमरदीप के परिजनों को सूचित किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक एएसआई के परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, जिसके बाद सिटी पुलिस ने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया, ताकि कोई संशय न रहे।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल एएसआई को दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक अमरदीप को डायबिटीज की बीमारी थी, जिससे ये माना जा रहा है कि उन्हें साइलेंट अटैक आ सकता है।

वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे छोड़ गए है। हालांकि एएसआई के कपड़े बेड पर मिलने की कहानी ने मामले को पेचीदा कर दिया है। सवाल ये भी उठाया जा रहा है कि अगर रात को अमरदीप को कोई तकलीफ हुई है तो रसोइये को इस बात की जानकारी क्यों नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें