फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सिपाही ने की यात्रियों से हाथापाई

Tue, 25 Apr 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में क्यूआरटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने रविवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड पर शराब के नशे में खूब हंगामा किया। उसने यात्रियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी की।
विज्ञापन



रविवार रात क्यूआरटी में तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा और यात्रियों के साथ गाली-गलौज  करने लगा। इसके बाद सिपाही ने खूब हुड़दंग काटा। उसके जो भी सामने आया, उसके ही साथ बदसलूकी व हाथापाई की। वह यात्रियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।

सिपाही की इन हरकतों को देख लोगों की भारी भीड़  जमा हो गई। कुछ लोगों ने सिपाही की पिटाई भी कर दी। बाद में सूचना मिलने पर कुछ पुलिसकर्मी पहुचे और सिपाही को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें