नजीबाबाद में खाताधारकों के कई लाख रुपये गबन करने वाले सोसाइटी के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार ।
मुकद्दस वेलफेयर सोसाइटी मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी का संचालक मो. आसिफ खाताधारकों के कई लाख रुपये डकारने के बाद स्वयं को कंगाल बता रहा है।
16 नवंबर 2014 को लगभग 2800 खाताधारकों के कई लाखे रुपये गबन कर भागे मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी निवासी सोसाइटी संचालक को नजीबाबाद पुलिस ने मेरठ रोडवेज से गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी वरिष्ठ एसआई वीरेंद्र शर्मा को पूछताछ में संचालक ने खाताधारकों के 50 लाख से अधिक की धनराशि होने और कई लाख रुपये खाताधारकों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें देने की बात कही।
संचालक ने कहा कर्ज में डूबने के कारण उसने खाताधारकों का पैसा प्लाट खरीदने समेत अन्य कामों में लगाया। फिलहाल उसके पास नगदी नहीं है। पुलिस ने 21 नवंबर को सोसाइटी संचालक के विरुद्घ मो. अशरफ द्वारा और कोर्ट के आदेश पर दर्ज इस्माइल, राशिद, मुस्तकीम की रिपोर्ट( इसमें उस पर लाखों रुपये गबन का आरोप लगाया ) पर गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।