फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटे से लूट

Sat, 31 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां (ब्यूरो)। सिसौली-हड़ौली मार्ग पर दो बदमाशों ने मां-बेटे से नकदी और बाइक लूट ले गए। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


भौराकलां थानाक्षेत्र के गांव हड़ौली निवासी आशु का सिसौली मेें यूनियन बैंक की ब्रांच में एकाउंट है। आशु दोपहर को मां के साथ बाइक से बैंक में आया था। बैंक से आठ हजार की नकदी निकालकर वापस लौटते वक्त सिसौली-हड़ौली संपर्क मार्ग पर पीछे से अचानक बाइक पर दो बदमाश आ गए।

दोनों बदमाशों ने मां-बेटे को आतंकित कर आठ हजार की नकदी और बाइक लूटकर कर जंगल में भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को वारदात की सूचना दी। पुलिस को भी लूट की सूचना दी। पुलिस ने जंगल में बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल से करीब दो किमी की दूरी पर लूटी गई बाइक बरामद हुई। बदमाश बचकर निकल जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें