फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव गूढ़ा में महिला की मौत के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली में क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल वालों ने पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पुत्र वधू द्वारा फांसी लगाने की बात कही। उधर, मृतका के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव गूढ़ा निवासी जितेंद्र की पत्नी नीलम (24) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुत्री की मौत की खबर मिलने पर उत्तराखंड के थाना श्यामपुर के गांव सजानपुर निवासी मृतका के परिजन शुक्रवार तड़के गांव पहुंच गए। मृतका नीलम की सास ओमवती ने नीलम के मायके वालों को बताया कि बृहस्पतिवार रात नीलम और उसके पति जितेंद्र के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। देर रात किसी समय नीलम ने बरामदे में फांसी लगा ली।
मृतका नीलम के पिता मोहर सिंह ने पुत्री के ससुरालवालों की कहानी को मनगढ़ंत बताया। उनका आरोप था कि दामाद जितेंद्र आए दिन पुत्री नीलम के साथ मारपीट करता था। उनका आरोप था कि पुत्री की हत्या की गई है। मृतका के भाई रवींद्र ने नीलम की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने नीलम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जितेंद्र व नीलम की शादी करीब पौने दो वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें