फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: महिला की सिर कटी लाश मिली, दाहिने हाथ पर लिखा ‘छोटे की औरत’, जांच में जुटे अफसर

Sun, 10 Mar 2024 05:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला के दाहिने हाथ पर ‘छोटे की औरत’ लिखा है।

विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में सबलपुर बितरा के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र में रविवार को महिला का सिर कटा शव मिला है। डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम देर शाम तक महिला के सिर की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का मुआयना किया।

गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में रविवार की सुबह एक महिला का सिर कटा शव पड़ा देखा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आस-पास के क्षेत्र में महिला शव के सिर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक, महिला करीब 35 वर्ष की है। काले रंग का सूट सलवार और लाल रंग की जर्सी पहने हुए थी। महिला के बाएं हाथ में कंगन है और दाहिने हाथ पर ‘छोटे की औरत’ लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा

विज्ञापन

थानों से जानकारी जुटा रही पुलिस

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के लिए प्रयास जारी है। आस-पास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के संबंध में सूचनाएं ली जा रही हैं। घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें