पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बढ़ापुर पुलिस ने गांव हरवंशवाला में आटा चक्की के पास स्पेलर के लिए बने कमरे में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से दो बंदूक, दो तमंचे, अधबनी बंदूक और तमंचों के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बढ़ापुर थानाक्षेत्र के जंगल में गांव गोपीवाला निवासी मोहम्मद अजरुद्दीन की गांव हरवंशवाला के जंगल में आटा चक्की के साथ स्पेलर के लिए बने कमरे में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टी चल रही थी। बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कमरे पर छापा मारकर गांव गोपीवाला निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद तासीम, धामपुर क्षेत्र के गांव नंगली लाड़न निवासी सुरेश शर्मा को फैक्ट्री बनाने के आरोप में दबोचा है। फैक्ट्री से दो 12 बोर की बंदूक, दो 315 बोर के तमंचे, एक अधबनी बंदूक, अधबने तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
फैक्टी चोरी छिपे एक माह से ज्यादा समय से चल रही थी। अजहरुद्दीन फैक्ट्री चलाने वाले गैंग का सरगना है।