शामली। गांव लिलौन निवासी माजिद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान उसका लड़का बाहर से आया और उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। उसके इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।