बिजनौर। चोरों ने लगातार तीसरे दिन चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात साफ कर दिए । पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला चाहशीरी निवासी तमनवीर अहमद परिवार सहित मुंबई में रहता हैं। उसके दो मंजिले मकान का नीचे का हिस्सा बंद रहता है। ऊपर के कमरों में दानिश और जुबैर किराए पर रहते हैं।
बुधवार रात दोनों परिवार मकान को ताला लगाकर कहीं गए थे। रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घुस गए। चोरों ने पूरे मकान को खंगालकर सामान अस्त व्यस्त कर दिया।
चोर तनवीर के मकान से पीतल और तांबे के बर्तन, जुबैर के कमरे से आठ हजार की नगदी और जेवर दानिश के कमरे से पांच हजार की नगदी एवं जेवर चुरा लिए।
सुबह को मकान का ताला टूटने पर चोरी का पता चला। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना तनवीर और दोनों किराएदारों को दी।
दो दुकानों में चोरी
नूरपुर। चोरों ने कस्बे के दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर 40 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुढ़नपुर निवासी हाजी सजाउद्द्दीन की मुरादाबाद मार्ग पर दुकान है।
बुधवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगाकर 15 हजार रुपये की नकदी और करीब तीन हजार रुपये की कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चोरी कर लीं।
इसके अलावा चोरों ने पास ही स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी इमरान अहमद की किराना की दुकान का शटर उखाड़कर 25 हजार की नकदी, करीब आठ हजार रुपये के बीड़ी सिगरेट ओर 12 हजार के इनामी कूपन चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर पुलिस को दे दी है।