धामपुर। मुहल्ला गुजरातियान स्थित व्यापारी के घर से चोरी लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में पूछताछ की।
पुलिस ने कहा व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गई। व्यापारी अजय जैन अपनी पत्नी नीलम जैन के साथ मौत में शामिल होने रिश्तेदारी में देहरादून गए थे।
इकलौता बेटा अर्पित जैन दुकान पर बैठा था। घर में ताला लगा था। चोर सोमवार को शाम के समय दरवाजा फांदकर मकान में घुसे। चोरों में घर में घुसने के बाद कमरों के ताले तोड़े और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे छह सोने के कंगन, दो सोने की चैन, 20 हजार रुपये नगद चुराई।
वारदात का पता उस समय लगा जब बेटा दुकान बंद कर घर पहुंचा। मैन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसते ही उसके होश उड़ गए।
चोरी की खबर से मुहल्ले में हड़कंप मच गया। उसने फोन करके घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच की।
पीड़ित ने पुलिस को करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी। कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।