फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की हत्या में बहनोई गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में पुलिस ने शरीफ हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका साला जुआ खेलने का आदी था। जुआ हारने के बाद उसने साले से पैसे मांगे तो उसने विरोध किया, जिससे झगड़ा बढ़ गया और उसने साले को जमकर पीट डाला था, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि बंदूकचियान निवासी शरीफ पुत्र जुम्मा का अमरोहा निवासी बहनोई बुरहान यहां मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। 25 जनवरी को बुरहान अपने साले शरीफ को जुआ खिलवाने को यहां से नूरपूर लेकर गया था। वहां पर जाकर दोनों ने जुआ खेला। आरोप है कि जुआ में उसका  साला शरीफ हार गया, तो बुरहान  ने साले से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर साले ने जब उसका विरोध किया, तो बुरहान और उसके साले में झगड़ा हो गया। 
पुलिस के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि बुरहान ने अपने साले की जमकर पिटाई कर दी। उसे मरा समझ कर वह नूरपुर से रात में धामपुर आकर अपने घर सो गया। घटना का परिजनों को पता लगने पर वह रात में शरीफ को लेने नूरपुर चले गए। शरीफ को मारपीट में काफी चोट लगी थी। उसके पैर में फ्रैक्चर था। परिजन शरीफ को वहां से लेकर धामपुर आए और उपचार को नगर के एक निजी अस्पताल में कराया, जहां उसकी 26 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की मां जमीला ने अपने दामाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मृतक के बहनोई बुरहान को गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें