फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के व्यापारी का अपहरण

Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के कपड़ा व्यापारी का बहसूमा क्षेत्र में सैफपुर गांव के पास शुक्रवार रात कार सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया।  बदमाशों ने व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को कार से फेंक दिया। बाद में व्यापारी के फोन से उनके भतीजे को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। रात में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए जंगल में छानबीन की तो बदमाश व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बिजनौर के नहटौर निवासी तौफीक पुत्र नफीसुल कपड़ा व्यापारी हैं। वह बाहर से कपड़ा लाकर नहटौर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे व्यापारी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने भतीजे  मो. जैद और ड्राइवर पंकज के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बहसूमा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सैफपुर के पास कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे और पिस्टल के बल पर व्यापारी की कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने तीनों का कार सहित अपहरण कर लिया। 
बाद में व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को रास्ते में फेंक दिया और कार को रामराज गंग नहर की पटरी पर छोड़ व्यापारी को अपने साथ ले गए। बाद में बदमाशों ने व्यापारी तौफीक के मोबाइल से भतीजे             को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी।  इस पर पंकज और मो. जैद एक ट्रैक्टर ट्राली पर लिफ्ट लेकर मवाना थाने पहुंचे। मवाना, बहसूमा, परीक्षितगढ़, इंचौली थाने की पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। उधर, पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही, लेकिन बदमाश लोकेशन बदलते रहे। बदमाशों और भतीजे के बीच हुई वार्ता के बाद फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए निश्चित स्थान तय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें