फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगपुर में किसान की हत्या

Sat, 25 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में भोगपुर के एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबारी और उसके नौकरों पर किसान की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भोगपुर निवासी राकेश कुमार (38) बृहस्पतिवार शाम चार बजे अपने खेत पर गया था। उसकी  पत्नी विवाह समारोह में मायके गई थी, जबकि छोटे बच्चे घर पर थे। पूरी रात घर न आने पर सुबह  तलाश करने गए परिजनों को राकेश कुमार का शव गांव से कुछ फासले पर दलबीर सिंह उर्फ काले के खेत में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था और गले पर निशान थे। राकेश का शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव में ही देशी  शराब बनाने का अवैध कारोबार करने वाले बचित्तर सिंह पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी  तेजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।           ग्राम प्रधान बलराम सिंह की उपस्थिति में सीओ ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की। एसपी सिटी एमएम बेग ने भी घटनास्थल का दौरा किया।मृतक के भाई राजेश ने गांव में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार होने की जानकारी देते हुए शराब के अवैध कारोबारियों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। मृतक के भाई ने बचित्तर सिंह तथा उसके तीन नौकर दिनेश, चंद्रपाल और बबलू को भाई की हत्या के मामले में नामजद किया है। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें