नींदडू। क्वैक्स नोडल अधिकारी ने टीम के साथ नींदडू स्थित डॉ. साजिद हुसैन के क्लीनिक पर छापा मारा कर प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी। डॉक्टर टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा पाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक को बुधवार को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा।
मंगलवार की शाम क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र ने टीम के साथ नींदडू स्थित डॉ. साजिद हुसैन के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को देखकर साजिद हुसैन के कंपाउंडर ने क्लीनिक का शटर बंद कर दिया और अंदर बैठ गए। टीम शटर खोलकर अंदर घुसी और डॉ. से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। डॉ. ने स्वयं को इलैक्टो होम्यो पैथी से प्रशिक्षित बताया।
शासन ने इस विधि को अवैध घोषित कर रखा है। डॉ. मौके पर एलोपैथिक दवा से प्रैक्टिस करते मिले। क्लीनिक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सेक्सवर्धक व एलोपैथिक दवाइयां भी मिली। क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा अनाधिकृत चिकित्सक को बुधवार तक का नोटिस दिया।
इसके बाद आरोपी के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधानिकृत चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, एेसे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर मेडिकल स्टोर संचालकों अौर क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कुछ चिकित्सक अपने दुकानें बंद करके इधर उधर हो गए।