फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर तेजाब डाला

Sun, 04 Feb 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
तेजाब की केन दिखाता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगलसोती में नशे में धुत्त एक युवक ने पड़ोसी महिला पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी मजदूर पेशा परिवार की पूजा अपने एक वर्षीय पुत्र चीकू, नंद सुनीता के साथ छत पर बैठी खाना खा रही थी। शनिवार को सायं 4 बजे अचानक पड़ोसी युवक विपिन अपनी छत से खाना खा रही पूजा की ओर हाथ में तेजाब की कैन लेकर दौड़ा। पूजा की नंद सुनीता मासूम चीकू को लेकर पूजा के साथ जान बचाकर भागी। विपिन ने पूजा का पीछा करते हुए उस पर कैन से तेजाब उड़ेलना शुरू कर दिया। पूजा छत से उतर कर सड़क तक भागी लेकिन विपिन ने उसका पीछा कर उस पर पूरा तेजाब डाल दिया। ग्रामीणों ने नशेड़ी विपिन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूजा गर्म टोपा, शॉल और गर्म कपड़े पहने थी। इसके बावजूद तेजाब से उसका चेहरा व

शरीर बुरी तरह झुलस गया।
घटना के समय पूजा का पति मनोज, ससुर नौबत सिंह, सास कौशल्या घर पर नहीं थे। गंभीर रूप से झुलसी पूजा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नांगलसोती के दरोगा जगपाल गिरी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से कैन व पूजा के तेजाब से जले कपड़े कब्जे में लिए। 
विज्ञापन


मामूली से विवाद को लेकर हुई घटना
नांगलसोती। परिजनों के अनुसार विवाहिता पर तेजाब उडे़लने की घटना मामूली से विवाद को लेकर घटी। पूजा की नंद सुनीता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसका पड़ोसी विपिन अपनी पत्नी को पीट रहा था। पूजा और परिजनों द्वारा विपिन की पत्नी को बचाने पर नशेड़ी विपिन परिवार से उलझ गया तथा जमकर अभद्रता की। तब से विपिन परिवार को भुगतने की धमकी दे रहा था।

आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी ः सीओ
सीओ ब्रजराज सिंह ने बताया कि तेजाब फेंकर विवाहिता को घायल करने वाले आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उधर आरोपी भी होश में नहीं है पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें