फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता सात वर्षीय बालक का शव तालाब से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता सात वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला
विज्ञापन

किरतपुर। गांव सरायईम्मा से चार दिन से लापता सात वर्षीय बालक का शव गांव के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने शव को देखकर करंट से बालक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक हत्या की तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी है।
विज्ञापन

ग्राम सरायईम्मा में शुक्रवार की शाम गांव के पास ही स्थित तालाब में एक बालक का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को लगी। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो शव गांव के ही माजिद के सात वर्षीय पुत्र अहतेशाम का निकला। बालक के पिता ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र माजिद चार दिन पहले लापता हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी थी। शुक्रवार शाम को गांव के तालाब में उसका शव बरामद हुआ है। परिजनों ने बालक के शव की हालत देखकर करंट लगाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पिता की तहरीर पर बालक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें