फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । धनौरा रोड पर बबनपुरा के पास हुए हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पतिपाड़ा निवासी बसु पत्नी गुफरान, अहसान पुत्र गुफरान 12 वर्ष, जैब पुत्र गुफरान 8 वर्ष, मेरठ निवासी रिश्तेदार आदिल पुत्र शरीफ, आरिफ पुत्र सिराजुद्दीन, आसिफ पुत्र शरीफ रविवार की देर शाम कार से मेरठ जा रहे थे। धनौरा रोड पर बबनपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर गन्ने के खड़े ट्रक में घुस गई। इससे अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। बसु, जैब, आदिल, आरिफ व आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस 108 ने सीएचसी स्याऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें