फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे
विज्ञापन

कांधला। विद्युत निगम की टीम ने कस्बा एलम में शिविर लगाकर बकाया विद्युत बिल जमा कराए। साथ ही 12 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे तथा चोरी से बिजली उपभोग करने वाले 15 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। उपखंड अधिकारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कस्बा एलम में शिविर लगाया। अवर अभियंता कय्यूम अहमद ने बताया कि शिविर में 21 लोगों को नए कनेक्शन दिए और 35 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए। इसके बाद टीम ने एलम कस्बा में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। बकाया विद्युत बिल जमा न करने वाले 16 लोगों के कनेक्शन काटे, जबकि 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में अमित, कालू, देवेंद्र, दिनेश, अशोक और सुखबीर सहित 15 लोगों के खिलाफ कांधला थाने पर तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें