फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्कार्पियो से बाइक टक्कर मारी कर ट्रांसपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम से दो लाख लूटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल में रेवाड़ी रोड पर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के समीप स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की बाइक को टक्कर मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बावल पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश बहादुरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे, जिन पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार बनीपुर गांव में स्थित चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम अमित और अविनाश बावल स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से दोपहर करीब तीन बजे दो लाख रुपये निकालकर कार्यालय जा रहे थे। रेवाड़ी रोड पर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के समीप बनीपुर गांव की तरफ जाने वाली रोड पर पीछे से एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दोनों युवक स्वयं को संभाल पाते इससे पहले स्कार्पियो सवार करीब चार बदमाशों ने उनके साथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दोनों युवकों ने शोर मचाकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध होता देख बदमाशों ने युवकों पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। लूट की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर दी। मुनीम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगा लिया है। बदमाश बहादुरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले है, जिन पर आधा दर्ज से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। बताया गया है कि बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम का बैंक से ही पीछा कर रहे थे। शहर के बाहर ुसुनसान क्षेत्र देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

----
वर्जन
लूट की सूचना मिलते ही चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। - सुरेंद्र श्योरान, थाना प्रभारी बावल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें