फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। बिना बताए घर से लापता हुए एक युवक के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उसके अपहरण और जान से मारने की सूचना दी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सुबह को उसके देहरादून में सुरक्षित होने की सूचना मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव धर्मशानंगली निवासी तौफाराम मंगलवार सुबह घर से बिना बताए लापता हो गया। रात करीब 11:30 बजे उसके फोन से उसके छोटे भाई रामकुमार के पास काल आई कि उसका अपहरण हो गया है और उसे जान से मार दिया जाएगा। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। रात में ही युवक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसपी कार्यालय से मिली सूचना पर नगीना पुलिस हरकत में आ गई और गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में लग गई। करीब चार घंटे प्रयास करने पर भी कोई सफलता नहीं मिली। सुबह करीब 10 बजे युवक का भाई राजकुमार नगीना थाने पहुंचा और उसने थाना प्रभारी को जानकारी दी कि उसका भाई देहरादून में सुरक्षित है और उसने थाना प्रभारी से टेलीफोन पर वार्ता भी करवाई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें