फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवध के लिए जा रही गाय व बछड़ों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सिसोटार दियारा बंधे पर हनुमान मंदिर के समीप पिकअप व मैजिक पर पांच गाय व तीन बछड़े को बुधवार की सुबह आदमपुर गांव के दर्जनों युवकों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक से जब कागजात दिखाने को कहा तो उनके पास कोई कागज नहीं था। जिसके बाद पुलिस दोनों वाहन सहित गाय व बछड़ों को थाने ले आई। वहीं दोनों वाहन के ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया। वहीं गाय व बछड़ों को सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दियारा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पशु तस्कर गोवध के लिए गौ तस्करी करते हैं। जिनको बिहार के रास्ते बंगाल से बांग्लादेश तक पहुंचाया जाता है। बुधवार की सुबह भी पशु तस्कर गाय व बछड़ों को नदी उस पार ले जाना चाहते थे। इसी दौरान आदमपुर गांव के दर्जनों की संख्या में युवक पहुंच गए और दोनों वाहनों को घेर लिए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक चंद्रशेखर राय निवासी चरवा बरवा, गुलशन कुमार निवासी संडवापुर व डब्लू यादव निवासी ननहुल को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें