फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपपुर में चार घरों में 35 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोग सोते रह गए और चोर वारदात को अंजाम दे गए
विज्ञापन


अमरउजाला ब्यूरो
डिडौली।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में चोरों ने मंगलवार की रात चार घरों को निशाना बना लिया। परिवार के सदस्य सोते रह गए। छत के रास्ते घरों में घुसे चोर जेवर व नगदी समेत 35 लाख का माल समेट कर रफू चक्कर हो गए। कोतवाली पुलिस और सीओ सदर ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवारों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की है। एक्सपर्ट टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट उठवाए गए हैं। वहीं चार घरों में 35 लाख की चोरी की वारदात के बाद ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात जाग कर काटने को मजबूर हैं।
चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए थे। एक घर से ढाई लाख की नकदी,12 तोला सोना, दूसरे में 35 तोला सोना, 400 ग्राम चांदी, तीन लाख कैश, तीसरे घर से पांच तोला सोना, 200 ग्राम चांदी, 22 हजार रुपये तथा चौथे घर से 450 ग्राम चांदी समेत 30-35 लाख से अधिक का माल समेट ले गए।
विज्ञापन

दीपपुर गांव निवासी राशिद हुसैन का बेटा जापान में रह कर बिजनेस करता है। राशिद का परिवार मंगलवार की रात घर में सो रहा था। देर रात किसी समय छत के रास्ते चोर घर में उतर आये और कमरों में खंगाला किया। सेफ के ताले तोड़ डाले। ढाई लाख रुपये व 12 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिये। इसके बाद चोरों ने जनरल स्टोर मालिक हाजी वसीम के घर को निशाना बनाया। हाजी वसीम का बुढ़नपुर में जनरल स्टोर है। इनके घर भी चोर छत के सहारे दाखिल हुए थे। परिवार आंगन में सो रहा था। चोरों ने कमरे में जाकर सेफ के ताले तोड़ कर 5 तोले सोना, 22 हजार कैश तथा 200 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। हाजी इलियास की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। इनके घर भी चोर छत के रास्ते आये। चोरों ने कमरे के ताले तोड़ने के बाद सेफ के भी ताले तोड़ डाले। सेफ में रखे साढ़े तीन लाख रुपये, 35 तोला सोना तथा 400 ग्राम चांदी चोरी कर ली। चोर लाखों का माल ले गए, मगर परिवार को भनक नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने किसान अब्दुल गफ्फार के घर वारदात को अंजाम दिया। यहां दीवार कूद कर घर में घुसे चोर 25 हजार रुपये की, छह तोला सोना ले गए। चोर 30-35 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए। सुबह होने पर जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो चोरी की जानकारी होने पर गांव में शोर मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और सीओ शहर जितेंद्र कुमार गांव में पहुंचे। चारों घरों में जाकर चोरी की जानकारी की। एक्सपर्ट टीम बुलाकर फिंगरप्रिंट उठवाए। कोतवाल विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि चार घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। मौका मुआयना कर जानकारी ली गई है। अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेटी के आभूषण भी ले गए चोर
हाजी वसीम ने बेटी तरन्नुम नाज की शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतवाड़ा गांव में की है। उसका शौहर दुबई में रहता है। वह अपने आभूषण मायके में रखती है। उसके जेवरात पिता वसीम के घर में रखे हुए थे। मंगलवार की रात चोर बेटी का रखा हुआ 42 तोला सोना चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह हाजी वसीम की दूसरी बेटी रोबिना की आंख खुली तो घर के दरवाजे खुले देख होश उड़गए। सामान बिखरा और कमरों के ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई।

डीआईजी के निर्देशों को भी पी गई पुलिस
डिडौली। कोतवाली के सलामतपुर गांव निवासी प्रधानपति कुशलपाल सिंह और इनके चचेरे भाई तेजपाल सिंह के घर एक मई की रात 30 लाख से ज्यादा की चोरी हुई थी। 25 दिन बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ओंकार सिंह ने मौका मुआयना करके कोतवाली पुलिस को जल्दी से जल्दी खुलासे के निर्देश दिये थे। 26 अप्रैल की रात सरकड़ी अजीज गांव में ओमवीर व इसके भाई गुरुदीप के घर 9 लाख की चोरी हुई। दोनों वारदातों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। महीनों बीत जाने के बावजूद चोरियों का खुलासा तो दूर पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई है। डीआईजी के निर्देशों को भी कोतवाली पुलिस पी गई। चोरियों का खुुलासा नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन


- डिडौली के दीपपुर गांव में चार घरों में चोरी की वारदात होने की बात सामने आयी है, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, खुलासे को पुलिस टीम लगाई गई हैं, फिंगर प्रिंट्स लिये गए हैं, जल्दी ही खुलासा होने की उम्मीद है।
- बृजेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें