फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की
विज्ञापन

चंदक। ग्राम किशनपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति खंडित कर दी। गांव वालों ने दूसरे संप्रदाय के युवकों पर मूर्ति खंडित करने का शक जताया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दूसरी मूर्ति स्थापित कराने के लिए तुरंत गांव वालों को हरिद्वार भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव किशनपुर में भुईयार समाज की जगह में खड़े पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान व शनिदेव की मूर्ति स्थापित है। रविवार सुबह महिला किरन पीपल पर जल चढ़ाने पहुंची तो शनि देव की मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर लोगों का भीड़ एकत्र हो गई। गांव वालों के मुताबिक पास में ही अंडे के छिलके और शराब की बोतलें पड़ी थी। लोगों का आरोप था कि पास में ही गैर संप्रदाय में शादी समारोह था। उसमें आए लोगों ने शराब पीकर यह हरकत की है। सूचना मिलते ही मंडावर थानाध्यक्ष अंशुमाली भारती भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। साथ ही फायरब्रिगेड भी बुला ली गई। सीओ महेश कुमार व एसडीएम बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और गांव वालों से वार्ता की। इसके बाद अधिकारियों ने गांव के लोगों को नई मूर्ति लेने के लिए हरिद्वार रवाना कर दिया। शाम को ग्रामीण शनिदेव की मूर्ति लेकर गांव पहुंच गए। विधिवत मूर्ति की पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें