फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना में 10 लोग हुए घायल, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। आपसी मतभेदों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से पथराव भी किया गया। घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव पूंडरीकलां में शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब काफी शोरशराबे के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष से रुखसाना, हसीबा, मुश्ताक, जुबैदा एवं लक्सर थाना क्षेत्र के गांव भिक्कमपुर निवासी यूनुस व तरुण घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के सरफराज, सत्तार, सलमान, गफ्फार को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर नांगल थाना पुलिस गांव पहुंच गई।
एक पक्ष के मुश्ताक ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि दूसरे पक्ष के सत्तार, नाजिम, नईम, भोंदू, शहजाद, शमीम, जुल्फकार, गफ्फार ने घर पर चढ़ाई कर मारपीट की और पथराव भी किया। इतना ही नहीं हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। मुश्ताक की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी आरोपी हमलावर फरार हैं। उधर, पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा। मामला एक युवक के निकाह को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव का होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें