फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीडन

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने
विज्ञापन

और ब्लैकमेल करने का आरोप

नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वह आगरा के एक कालेज में पढ़ती थी तथा पढ़ाई के साथ-साथ ही वह वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई तो दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया। आरोप लगाया कि युवक खुद को अविवाहित बताता था तथा उससे शादी करने की बात कहते हुए पूरे विश्वास में ले लिया। बताया कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। पीड़िता ने बताया कि वह जब भी युवक से शादी की बात करती थी तो आरोपी युवक कुछ ना कुछ बहाना बनाकर उसे टरकाता रहा। शक होने पर उसने जब युवक के बारे छानबीन की तो पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद वह युवक से संबंध तोड़ वहां से अपने गांव आ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब वह युवक उसे बार-बार फोन कर बदनाम करने की बात कहते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें