फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक विवाहिता ने अपने पति समेत छह ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सदूपुरा निवासी एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी कोतवाली देहात की हिंदू कॉलोनी निवासी विपिन से 18 जून 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति, सास कमलेश, देवर दीपक, चचेरा ससुर राजेंद्र व ममेरी सास और दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। विपिन आए दिन शराब पीकर उससे मारपीट करता है। उसके पिता लालचंद को इसका पता चला तो उसने 50 हजार रुपये उसके ससुरालवालों को दिए, लेकिन फिर भी ससुरालवाले नहीं माने। जब उसकी ननद भावना की शादी तय हुई तो उसके ससुरालवालों ने उससे दहेज में दो लाख रुपये व सोने की अंगूठी की मांग शुरू कर दी। इसका पता चलने पर 11 मार्च को उसके पिता उसे मायके लिवा लाए। आरोप है कि नौ अप्रैल को उसका पति विपिन अपने अन्य परिजनों के साथ आया और उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर दांती से वार किया। उसके भाईयों को भी जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों के आने पर ये आरोपी वहां से गए। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें