फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य का शव लेने परिजन महाराष्ट्र रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। कामराजपुर निवासी बीडीसी सदस्य मो.आरिफ की महाराष्ट्र में मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। खबर आते ही परिजन आरिफ का शव लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए। उधर, गांव लुकादड़ी में बुग्गी की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव कामराजपुर निवासी नूर मोहम्मद का 35 वर्षीय पुत्र मो.आरिफ जिला नंदूरबार महाराष्ट्र के शहादा में फ्रूट का कारोबार करता था। क्षेत्र के ठेकेदार मो.अहमद के साथ काम कर रहा मो.आरिफ फल लेने के लिए अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बुुधवार की शाम अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर चोटें आने के कारण मो.आरिफ की मृत्यु हो गई। ठेकेदार मो.अहमद द्वारा परिजनों को सूचना देने पर फल कारोबारी एवं बीडीसी सदस्य के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बुधवार रात ही शव लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए थे। समाचार भेजे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था।
उधर, नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर स्थित गांव जसवंतपुर लुकादड़ी में एक बुग्गी की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुग्गी में लगे भैंसें ंकी नथ अचानक टूट गई, जिससे भैंसा बौखला गया। इधर-उधर भाग रही बुग्गी की चपेट में आकर पास ही खेल रही एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच मामला निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें