जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
नजीबाबाद। रेल और यात्री सुरक्षा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ का ट्रेनों में चेकिंग अभियान जारी है। जीआरपी ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं आरपीएफ ने सामान, महिला, दिव्यांग कोच में सफर कर रहे करीब एक दर्जन से अधिक युवकों को पकड़कर चालान किया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष एमआर करदम के निर्देशन में एसआई शिव सिंह नागर, रोहित कुमार, ऋषिपाल ने रेलवे प्लेट फार्म नंबर दो पर धूम रहे एक युवक की तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव धनसिनी निवासी अजीम बताया है। पुलिस ने संबंधित धारा में युवक का चालान किया। उधर आरपीएफ प्रभारी इंद्रकांत शर्मा के निर्देशन में एसआई सज्जन सिंह, निरंजन सिंह ने चेकिंग के दौरान ट्रेनों से लगिज, महिला और दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से सफर कर रहे करीब एक दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवाओं में नजीबाबाद तथा आसपास के क्षेत्र निवासी समर पाल, आर्यन, सत्यवीर, मोनू तोमर, मनोज सुमित, सुंदर, संजीव, अंकित, नीरज, हर्षित, शमशाद शामिल हैं।
एसी से कीमती सामान चोरी
नजीबाबाद। दरियापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर लगा एसी से कीमती सामान चोरों ने साफ कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह के आवास के बाहर लगे एटीएम पर सतीश कुमार चौकीदार तैनात है। मंगलवार की देर रात चौकीदार ड्यूटी समाप्त कर चला गया। प्रात:एटीएम पर लगे एसी के आउट डोर कुलिंग पार्ट साफ थे।