फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस ने चांदपुर विधायक कमलेश सैनी की हमशक्ल महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तीन युवकों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी गुलफाम कुवैत में नौकरी के लिए गया हुआ है। उसका वीजा निरस्त कराने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ राजकुमार सिंह के मुताबिक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मोहल्ला भटियारी सराय निवासी सलमान, नूरपुर के मोहल्ला बंजारन निवासी तालिब को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मोहल्ला बाजार निवासी सुहेल, मोहल्ला भटियारी सराय निवासी फैजान व इरशाद को गिरफ्तार कर चालान किया था। सीओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक वीडियो दिखाता है या वायरल करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांच दिन पूर्व सोशल मीडिया पर विधायक की हमशक्ल महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई थी। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध विधायक को एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठना पड़ा था। वीडियो कुवैत में बैठे गुलफाम और पकड़े गए सलमान ने वायरल की थी। अब पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है वीडियो वायरल करने के पीछे क्या मकसद था। पुलिस ने गुलफाम का वीजा निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल मामले की निंदा की
चांदपुर। हिंदू जागरण मंच की बैठक में विधायक को बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर वायरल की गई वीडियो के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। दया विहार कालोनी स्थित मंच कार्यालय पर विजयवीर सिंह की अध्यक्षता और विभोर गर्ग के संचालन में हुई बैठक में प्रांतीय मंत्री डा. प्रदीप कुमार भाटिया ने कहा कि अशोभनीय वीडियो वायरल महिलाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने का कुचक्र गढ़ा जा रहा है। इस प्रकार के अशोभनीय व्यवहार करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में राहुल गर्ग, सागर तोमर, परवीन राठी, सौरभ गर्ग, शैंकी, रामकुमार प्रजापति, आशीष गोयल, आशीष जिंदल, बृजेश, शक्ति शर्मा, शिवम अग्रवाल, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें