फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच आंध्र प्रदेश ने सर्राफ को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच आंध्र प्रदेश ने सराफ को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। आंध्र प्रदेश की क्राइम ब्रांच ने बिजनौर में छापा मारकर एक सराफ को दबोचा है। सराफ ने दो अटैची चोरों से सोना खरीदा था। सोना अटैची चोर आंध्र प्रदेश से उड़ा कर लाए थे। एक अटैची चोर को भी क्राइम ब्रांच की टीम साथ लाई थी।
आंध्र प्रदेश के निहलौर जिले की क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी बाजीजान सईदा, दरोगा शरीफ के साथ टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बिजनौर के सिविल लाइन में छापा मारा। यहां से सराफ राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया। टीम राकेश को अपने साथ ले गई है। टीम ने हीमपुर थाने के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी अटैची चोर जीशान, आशिक को गिरफ्तार किया था। दोनों ने आंध्र प्रदेश से लाखों रुपये का सोना चोरी किया था। दोनों बस में अटैची चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के मुताबिक अटैची चोरों ने टीम को बताया कि चोरी का डेढ़ तोला सोना उन्होंने बिजनौर में सराफ राकेश को बेचा है। टीम अपने साथ अटैची चोर जीशान को भी लाई थी। राकेश थाने में चिल्लाकर कह रहा था कि उसका अटैची चोरों से कोई वास्ता नहीं है। राकेश पहले भी चोरी का सामान खरीदने में पकड़ा जा चुका है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा ने आंध्र प्रदेश की क्राइम ब्रांच द्वारा बिजनौर से सराफ को दबोचकर ले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें