वांछित आरोपी अंकित कट्टा को पकड़ा
बड़ौत। बावली गांव में शुक्रवार सुबह कई मामले मेें वांछित चल रहे बदमाश अंकित उर्फ कटटा की एसओजी टीम और पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद मेें पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि बाइक सवार एक उसका साथी तमंचा लहराते हुए भाग निकला।
कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि कई माह में वांछित चल रहे अंकित के बारे में सूचना मिली कि वह साथी के साथ बाइक पर जा रहा है और बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है, इस सूचना पर एसओजी की टीम और पुलिस बल बावली भेजा और बदमाश की घेराबंदी की। तभी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद मेें पुलिस ने अंकित कट्टा को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर तमंचा लेकर भाग निकाला। अंकित के पास एक तमंचा, खोखा और गोली बरामद हुई है। उधर, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशतजदा हो गए। उसने अपने साथी का नाम पुलिस को पता बता दिया है।