फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित सास-बहु हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश और उसके ससुर का नार्को टेस्ट शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। बहुचर्चित सास-बहू हत्याकांड के खुलासे के लिए गांधीनगर गुजरात में योगेश और उसके ससुर मदन का नार्को टेस्ट शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर नार्को टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद 13 माह पूर्व हुए हत्याकांड के खुलासे के लिए नए सिरे से पुलिस कार्रवाई करेगी।
नजीबाबाद के आदर्शनगर में 13 माह पूर्व बीडीओ स्व. करण सिंह की पत्नी अनुराधा, पुुत्रवधू प्रिया की गला रेतकर घर के अंदर दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय सास-बहु घर पर अकेली थीं। अनुराधा का पुत्र योगेश बाहर गया हुआ था। 6 सितंबर 2017 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में योगेश ने अपनी पूर्व पत्नी एवं उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। लंबी जांच प्रक्रिया के बावजूद हत्याकांड का खुुलासा न होने पर सीजेएम बिजनौर ने योगेश सहित चार लोगों का नार्को टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने फिलहाल योगेश और उसकी पूर्व पत्नी के पिता रुड़की निवासी मदन का नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया। नजीबाबाद थाने के उपनिरीक्षक संजय त्यागी और ओमकार सिंह योगेश और मदन को लेकर गांधीनगर गुुजरात में कैंप किए हुए हैं। सोमवार को शुरू हुई नार्को टेस्ट प्रक्रिया करीब एक सप्ताह में पूरी होने की संभावना है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नार्को टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद एक वर्ष पूर्व हुए सास-बहु हत्याकांड की जांच और खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी।
विज्ञापन


नार्कों टेस्ट महंगा, दो का कराया जा रहा टेस्ट
नजीबाबाद। नार्को टेस्ट प्रक्रिया काफी महंगी होने के कारण पुलिस ने फिलहाल योगेश और उसकी पूर्व पत्नी के पिता मदन को नार्को टेस्ट के दायरे में लिया है। हत्याकांड के बाद योगेश ने अपनी पूर्व पत्नी के पिता मदन और उनके परिजनों पर हत्याकांड की आशंका व्यक्त की थी। नार्को टेस्ट के दायरे में हालांकि योगेश के नौकर और पूर्व पत्नी के भाई व परिजनों को भी शामिल किया जाना था। लेकिन एक व्यक्ति के नार्को टेस्ट पर 60 से 65 हजार रुपये अनुमानित खर्च आने के कारण पुलिस ने दो मुख्य लोगों का ही नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें