फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी हटाने को लेकर प्रधान पुत्र पर फायर झोंका, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मसावी गांव में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के पुत्र पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मसावी निवासी राशिद राव ने बताया कि वह उसकी मां छम्मो गांव की प्रधान है और वह देहरादून में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बताया कि बुधवार शाम को वह देहरादून से वापस घर आया था। गांव पहुंचने पर रास्ते में कुछ लोग सड़क पर घर का काम कर रहे थे। उसने काफी देर तक हॉर्न बजाकर उक्त लोगों को सड़क से सामान हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा। आरोप है कि करीब आधा घंटा होने के बाद जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की और इसके बाद उसके ऊपर एक फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें