फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम्पति के साथ लूट, विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर।
विज्ञापन

चांदपुर से बच्ची की दवाई लेकर गांव खेरपुर जागीर बाइक से लौट रहे दंपति से दो बदमाश नगदी, जेवर लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर किया। छीना झपटी में मां की गोद में बैठी डेढ़ साल की बच्ची गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव खेरपुर जागीर निवासी अवनीश शुक्रवार को पत्नी नीशू के साथ बाइक से चांदपुर अपनी डेढ़ साल की बच्ची भूविशा की दवाई लेने आया था। दोपहर को दवाई लेकर गांव लौट रहे थे। चांदपुर-नूरपुर रोड पर भगवंत पब्लिक स्कूल के पास से पाहुली जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक कर उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। नीशू ने बताया कि बदमाशों ने उसके कान के कुंडल, पर्स गले की चैन, लॉकेट आदि सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायर किया। फायर उनके पति के पैर के पास से निकल गया। बदमाशों से छीना झपटी में उसकी डेढ़ साल की बच्ची भूविशा काफी दूर जाकर गिरी। इससे वह घायल हो गई। घायल मां और बच्ची को सीएचसी स्याऊ लाया गया। यहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें