फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने से पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कस अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

शेरकोट/हरेवली। पांच दिन पहले शेरकोट से दो लाख रुपये निकालने गए युवक का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में बंधक बनाकर डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस में हड़कंप गया। घटना का पता लगने पर पुलिस मंगलवार रात गांव भगौता में पीड़ित के घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र का पता नहीं लग रहा है। बुधवार को पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भगौता निवासी जफर ने बताया कि उसका भाई आसिफ पुत्र शफीक शुक्रवार को ट्रैक्टर का लोन जमा करने को शेरकोट के एक बैंक से दो लाख रुपये निकालने को गया था। लेकिन घर नहीं लौटा। वह उसी दिन से आसिफ को तलाश रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आसिफ का अपहरण कर उसके साथ तीन युवक बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वह युवक कौन है, इसके बारे में वह नहीं जानते। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामले का पता पुलिस को भी लग गया। मंगलवार देर रात पुलिस उनके घर आई थी। वहीं, बुधवार को किसी तरह से पीड़ित आसिफ घर पहुंचा और घटना के बारे में बताया। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट कायम कराई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट कायम करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी शेरकोट के एक मोहल्ले के हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने थाने के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें