फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मुरादाबाद मार्ग पर बुधवार की सुबह गांव सैदपुर माफी में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी रेखा देवी (50) बुधवार की सुबह करीब सात बजे घर से चामुंडा मंदिर पर पूजा करने जा रही थी। इस दौरान नूरपुर की ओर से आ रहे बजरी से लदे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि रेखा देवी ट्रक के पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक पूजा के न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले तो हादसे का पता लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक सलमान निवासी नुरिया हुसैनपुर थाना नुरिया जनपद पीलीभीत को पकड़ लिया। साथ ही ट्रक के नीचे फंसे रेखा के शव को बाहर निकाला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया। मृतका के पति वीरेंद्र सिंह ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रेखा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका का इकलौता पुत्र कत्ल के एक मामले में दो वर्ष से जिला कारागार में बंद है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए जिलाधिकारी से उसके पैरोल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें