फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत दो के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान सहित दो के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बढ़ापुर। पुलिस व वन विभाग की टीम ने हाथी की हत्या के मामले में फरार चल रहे गांव रामजीवाला के प्रधान समेत दो आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

बढ़ापुर वन रेंज के रामजीवाला क्षेत्र में 25 मार्च को हाथी के कटे हुए अवशेष मिले थे। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस व वन विभाग की टीम ने दो सितंबर को गांव रामजीवाला के असलम, बिशारत उर्फ मोची, शौकत, नासिर को गिरफ्तार किया था। तब से चारो जेल में हैं। इसके अलावा ग्राम रामजीवाला के प्रधान नसीम सहित करीब 18 और लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से शराफत पुत्र रहीमबख्श तथा शराफत पुत्र असगर ने करीब ढाई माह पूर्व अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। ये दोनों आरोपी भी जेल में है। शेष आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। इस मामले के कुछ वांछित आरोपी हाईकोर्ट चले गए थे। इस कारण पुलिस इनके विरुद्ध आगे कुछ कार्रवाई नहीं कर पाई थी। ग्राम प्रधान नसीम अहमद व तबारक को हाईकोर्ट ने सरेंडर करने के लिए कुछ दिन की मोहलत दी थी। इसके बावजूद दोनों ने अदालत में समर्पण नहीं किया था। सोमवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने नसीम व तबारक के घरों में पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह और बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली ने पुलिस बल व वनकर्मियों की टीम के साथ यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें