फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मांस के साथ दबोचे 11 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। पुलिस ने नगर में कई स्थानों पर छापेमार कर 11 लोगों को 15 क्विंटल मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से पशु कटान के यंत्र भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया की पुलिस को मिली सूचना पर एसआई रविंद्र कुमार, सुधीर तोमर सिपाही सुधीर कुमार आदि ने नगर के मोहल्ला शेखान में जहीर, जमील, तसलीम, मुस्तकीम, शकील, रिहान, मुन्ना, जीशान, मोहम्मद, उस्मान, तुफेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भैंस के दो सिर, दो खाल, सात छुरी के अलावा 15 क्विंटल मास बरामद किया है।
विज्ञापन


पति, ससुर, सास पर रिपोर्ट दर्ज
स्योहारा। एक विवाहित ने अपने पति, सास, ससुर पर दहेज के लिए मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को सब्दलपुर निवासी ललिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव बुढ़नपुर निवासी सुमित से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहते हैं। उसका पति सुमित, सास सुदेश, ससुर गीताराम उससे पांच लाख रुपये दहेज में लाने की बात करते हैं। आरोप है कि एक अक्टूबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें