फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लिपिक से बाइक लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। बदमाशों ने ड्यूटी कर घर लौट रहे विद्युत निगम के एक लिपिक से बाइक, मोबाइल, नगदी आदि सामान लूट लिया। गांव जलाउदीपुर निवासी अरुण कुमार गंज स्थित बिजलीघर में लिपिक के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। गंज रोड स्थित गांव कड़ापुर और फतेहपुर के बीच सामने से आ रहे ट्रक से बचाने के प्रयास में उसने बाइक सड़क से नीचे उतार ली। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने उससे एक बाइक, दो मोबाइल, दो हजार रुपये की नकदी आदि सामान लूटकर कड़ापुर के जंगल की ओर भाग गए। पीड़ित ने किसी राहगीर के फोन से हल्दौर पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर हीमपुर व हल्दौर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में ब्लॉक कार्यालय के पास हुई घटना के ही आरोपी बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें