फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से अभद्रता करने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद से अभद्रता करने वाला दरोगा निलंबित
विज्ञापन

फोटो समाचार --
किरतपुर।
सोमवार रात हत्या के एक मामले की जानकारी लेने थाने आए बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र से फोन पर अभद्र व्यवहार करने वाले एक दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
दुल्हैड़ी के दिन ग्राम गाजीपुर में निवासी विरेंद्र की गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी थी। उसकी भतीजी सलौनी ने गांव के ही छह लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान दो नामजद आरोपियाें के नाम आईओ प्रदीप कुमार खोखर ने निकाल दिए। इस पर सांसद भारतेंद्र पीड़ित पक्ष के साथ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाने पहुंचे । उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार से जानकारी प्राप्त की। सांसद के पीए ने मुकदमे के विवेचक दरोगा प्रदीप कुमार खोखर को परिचय देते हुए सांसद से तत्काल मिलने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने फोन पर ही पीए और सांसद के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। गुस्साए सांसद के पीए ने नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने बुला लिया। सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह भी थाने आ गए।
विज्ञापन

सांसद ने एलान कर दिया कि जब तक दरोगा को सस्पेंड कर हत्या के केस से निकाले गए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाएगा, वह थाने से नहीं जाएंगे। सांसद के तेवर देख आरोपी दरोगा थाने से भाग गया। लगभग डेढ़ घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा। इस दौरान सांसद ने एसपी से भी बात की। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के दरोगा को निलंबित करने के आश्वासन पर सांसद थाने से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें