फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति के चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ी, वोटरों को दावत देकर प्रभावित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव नियमों को ताक पर रखकर संपन्न कराया गया। चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए जमकर दवात चली। आपत्ति के बाद चुनाव अधिकारी हरकत में आए। चुनाव होने के बाद समिति की घोषणा कर दी गई। वहीं डीआईओएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

रविवार को दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कालेज की प्रबंधक कार्यकारिणी का चुनाव चल रहा था। इस दौरान प्रबंधक पद की दावेदार श्यामवाला ने निवर्तमान प्रबंधक पर कालेज परिसर में वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी जयप्रकाश वर्मा से शिकायत की। आरोप है कि खुलेआम वोटरों को प्रभावित करने के लिए दावत दी जा रही है। खाना बनाने के लिए कालेज में ही हलवाई की व्यवस्था की गई थी। एक कमरे में बंद होकर वोटर दावत उड़ा रहे हैं। चुनाव अधिकारी की सख्ती के बाद कालेज परिसर में चल रही दावत पर रोक लगा दी गई। उधर, डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि कालेज परिसर में दावत देना चुनाव नियमों के विपरीत है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रामफल बने अध्यक्ष और पुष्पेंद्र बने प्रबंधक
शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के बाद चुनाव अधिकारी जयप्रकाश वर्मा ने मतों की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद के लिए रामफल को 76, रमेश को 10 वोट मिले, जबकि प्रबंधक पद के लिए पुष्पेंद्र को 77 व श्यामवाला 16 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा। वहीं उपप्रबंधक पद के लिए सुरेंद्र को 75 व दयावती को 15 वोट मिले। तबकि कोषाध्यक्ष नंदराम को 77 व सत्यवीर को 11 वोट ही मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ओमवीर निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें