फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दस वाहनों के साथ दो गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दस वाहनों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने बुधवार रात दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से छह बाइक और दो स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि जब बुधवार की रात पुलिस वांछित बदमाशों की धरपकड़ को दबिश दे रही थी तो इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर धामपुर और आसपास के क्षेत्रों से चोरी हुई बाइकों को बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर शुगर मिल रेलवे फाटक के पास दो युवकों को पकड़ लिया। यह दोनों युवक गांव बक्शनपुर के निवासी गोलू उर्फ अश्वनी पुत्र कांता उर्फ सत्यप्रकाश व नितिन पुत्र सुरेंद्र है। इनके पास जो बाइक मिली हैं उनकी जब जांच पड़ताल की तो वह चोरी की पाई गई। बकौल कोतवाल जब थाने लाकर दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी निशानदेही पर छह बाइकों और दो स्कूटी को बरामद कराया। इन वाहनों को आरोपियों ने बेचने के उद्देश्य से छिपा रखा था। पुलिस ने वाहन चोरी करने के आरोप में दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें