चार दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला
शेरकोट (बिजनौर) (ब्यूरो)। चार दिन से लापता मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र मंगू सिंह का शव थाना क्षेत्र के गांव हादकपुर स्थित ईट भट्टे के पास एक किसान के खेत में पड़ा मिला।
परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। बलराम की पत्नी किरन देवी ने बताया कि बलराम ईंट-भटटे पर काम करते थे। चार दिन से वे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब थे। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई थी। बुधवार को बलराम का शव को गन्ने के खेत में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।