फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे
विज्ञापन

जलालाबाद। पैठ कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने महिला से जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
पैठ कालोनी निवासी नवाजिश की पत्नी अजरा बुधवार सुबह करीब दस बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने नवाजिश का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। घर में घुसे बदमाशों ने अजरा से चेन, अंगूठी और कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर अजरा को कमरे में धक्का देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा जलालाबाद चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद लौट गई। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी तरह नकाबपोश दो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया था, तब उन्होने दरवाजा नहीं खोला था। उधर, चेयरमैन प्रतिनिधि अशरफ अली खान, नदीम खान और शेरजमा खान आदि ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें