फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

हल्दौर। मोहल्ला खेड़ा में बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति के पुत्र के तिलक उत्सव कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद नशे में धुत होकर डांस कर रहे डीजे मालिक महेश कुमार व मोहल्ले के छोटू से मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस विवाद में दोनों लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई और पथराव हुआ। पथराव के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। परिजनों ने दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
हल्दौर। गांव सोतखेड़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चले। इसमें दो युवतियां घायल हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। गांव सोतखेड़ी निवासी बुंदिया ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम उसका भूरो से मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। महिला ने भूरो के परिजन खालिद, अलाउद्दीन, जियालुद्दीन व तालीम के खिलाफ घर में घुसकर उसकी पुत्री व उसके साथ लाठी-डंडों से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की भूरो ने भी पुलिस को दी तहरीर में बुंदिया व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें