फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। मामा के घर गई एक किशोरी को घर छोड़ने के बहाने तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने नजीबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के गांव गई हुई थी। तीन दिन पूर्व उक्त किशोरी अपने घर आने के लिए नजीबाबाद बस स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी निवासी आर्यन अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। तीनों उसे बहाना बनाकर नूरपुर क्षेत्र के गांव खटाई ले गए। यहां एक घर में आर्यन, गोविंद नाई निवासी खटाई व रवि ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। उधर, किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह नूरपुर रोडवेज बस स्टैंड पर बदहवास हालत में मिली। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। शनिवार की रात परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश में दविश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें