फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ने लालपुरमान निवासी दो सगे भाइयों एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की बाबत जानकारी की।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव दिनौड़ा निवासी किसान शमशीद अपने पुत्र आरिफ के साथ सोमवार सुबह खेत पर गया था। देर शाम आरिफ घर लौट आया, जबकि शमशीद खेत पर ही रुका रहा। सोमवार रात करीब नौ बजे आरिफ जब खेत पर लौटा तो शमशीद लहूलुुहान और बेसुध खेत में पड़ा था। पिता की ऐसी हालत को देखकर आरिफ घबरा गया और दौड़कर वापस घर पहुंचा। मूक बधिर होने के चलते आरिफ पिता के साथ घटी घटना परिजनों को बामुश्किल समझा पाया। कुछ ही देर में परिजन और कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आरके सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बेसुध पड़े शमशीद को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने शमशीद (55) को मृत घोषित कर दिया। शमशीद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीएचसी चंदक पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह ने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए घटना की बाबत जानकारी की। उधर, सीओ अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों को मामले में कार्रवाई की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई महमूद अली की ओर गांव लालपुरमान निवासी गुड्डू और मुकेश एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तहरीर में बताया गया है कि शमशीद ने गांव सबलपुर बीतरा निवासी ग्राम प्रधान के संबंधी की जमीन बटाई पर ले रखी थी। आरोप है कि गुड्डू व मुकेश जमीन को छोड़ने के शमशीद को धमकियां दे रहे थे। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें