शेरकोट। बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को एक व्यक्ति ने अपने पुत्रों के मिलकर बंधक बना लिया। घटना की पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
विद्युत निगम के जेई राहुल मौर्य ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को निगम की ओर से जब बकाएदारों के बिजली के कनेक्शनों को काटने का अभियान चल रहा था तो इस दौरान नगर के मोहल्ला काजी सराय में अरशद का बकाए में बिजली का कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुत्रों के साथ मिलकर टीम में शामिल कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जेई ने पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसओ शिशुपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी।