नांगलसोती। नांगलसोती में एक बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के सिर में चोटें आने पर निजी चिकित्सक ने घायल बच्चे को बिजनौर भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे का मृत घोषित कर दिया। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
नांगलसोती निवासी रविंद्र का सात वर्ष पुत्र चाहत सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक में पढ़ता है। रविवार को छुट्टी होने पर चाहत अपनी बहनों के साथ अपने छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते चाहत अचानक छत से नीचे गिर गया। बहनों के शोर मचाने पर परिजनों व ग्रामीण चाहत की ओर दौड़े। परिजनों घायल चाहत को तुरंत गांव में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। बालक के सिर में गंभीर चोटें आने पर चिकित्सक ने परिजनों को बिजनौर भेज दिया। बिजनौर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।